- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...

x
Himachal Pradesh: देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के निचार खंड की ग्राम पंचायत उरनी में एक सिंचाई नहर से 4 से 5 माह के भ्रूण का शव बरामद हुआ है। बेरहमी की हद यह थी कि शव को बेसन के एक थैले में लपेटकर फैंका गया था।जानकारी के अनुसार घटना उरनी गांव के समीप बाखरेनदेन नामक स्थान की है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के कुछ युवकों ने बर्फ के बीच बह रही सिंचाई नहर में एक संदिग्ध थैला देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसमें भ्रूण का शव है। युवकों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना टापरी के प्रभारी लालचंद और एएसआई सन्नी बौद्ध की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। शव को प्राथमिक जांच के लिए पीएचसी उरनी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के लिए शव को फोरैंसिक मेडिसिन विभाग, आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घिनौने कृत्य को किसने अंजाम दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
TagsHimachal Pradeshनहरभ्रूणHimachal Pradeshcanalfetus जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





