हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: बिजली गिरने से 3 घर क्षतिग्रस्त

Sarita
12 April 2025 9:28 AM IST
Himachal Pradesh: बिजली गिरने से 3 घर क्षतिग्रस्त
x
Himachal Pradesh: रिवालसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्रव्यास के छजवान खाबू गांव में आसमानी बिजली गिरने से लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम पंचायत द्रव्यास के छजवान खाबू गांव में 3 मकानों और एक मंदिर पर आसमानी बिजली गिरी।
घटना में मंदिर का कलश टूट गया और प्रताप चंद, खूब राम, मुरारी लाल, हेमराज के घरों में बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए और घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। घटना से मकान मालिकों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
Next Story