- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पुलिस का...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, चरस के साथ हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार
Sarita
25 Feb 2026 11:49 AM IST

x
Himachal: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना घुमारवीं टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 युवकों को करीब एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के समीप नाका लगाया हुआ था और बिलासपुर आने-जाने वाले वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका। जब पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो कार के भीतर से 949 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को जब्त कर कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला है कि पकड़े गए दोनों युवक हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चरस कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस नशा माफिया के नैटवर्क को तोड़ने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
TagsHimachalचरसहरियाणा2 युवकगिरफ्तारHimachalhashishHaryanatwo youths arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





