- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal News: 46...
हिमाचल प्रदेश
Himachal News: 46 ग्राम चिट्टा और नकदी के साथ सप्लायर गिरफ्तार
Sarita
3 April 2025 11:52 AM IST

x
Himachal News : सोलन पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ जालंधर, पंजाब के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 46 ग्राम चिट्टा और 8,000 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इसमें शामिल वाहन को भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी यह चिट्टा सोलन और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों में सप्लाई करने वाला था।
पुलिस की विशेष टीम शहर में गश्त पर थी। सूचना मिली कि बड़ोग स्थित एक होटल की पार्किंग में भूरे रंग की कार खड़ी है। इसमें रवि कुमार नाम का युवक बैठा है जो चिट्टे के कारोबार में संलिप्त है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पार्किंग में छापा मारा और कार में बैठे युवक रवि कुमार पुत्र बलजीत राम निवासी गांव सैल कियाना, डाकघर दयारपुर तहसील फिल्लौर, जालंधर पंजाब से 46 ग्राम चिट्टा और 8,000 रुपये की नकदी बरामद की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि उक्त मामला पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के दौरान उक्त मामले में संलिप्त वाहन को जब्त कर कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
TagsHimachalचिट्टानकदीसप्लायरगिरफ्तारHimachalchittacashsupplierarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





