छत्तीसगढ़

मक्के की फसल रखवाली करने पहुंचा था ग्रामीण, हाथी हमले में मौत

Nilmani Pal
3 April 2025 11:43 AM IST
मक्के की फसल रखवाली करने पहुंचा था ग्रामीण, हाथी हमले में मौत
x

बलरामपुर। बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जानकारी के मुताबिक एक हफ़्ते के भीतर हाथियों ने 4 लोगों को मार डाला है, इसी कड़ी में घाघरा गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हुई है, जो खेत में मक्के की फसल का पहरा दे रहा था, हाथी के उत्पात से गाँव वाले काफ़ी डरे हुए हैं। सेमरसोत अभ्यारण के कादौरा वन परिक्षेत्र की घटना है।

यह खबर भी पढ़े
आईटीबीपी जवान ने किया गर्भवती के लिए रक्तदान - माओवादी मोर्चों एवं देश की सुरक्षा में अपना तन-मन समर्पित करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों द्वारा जरूरतमंदों के लिए समय-समय पर रक्तदान कर दूरस्थ नक्सल प्रभावित अंचलों में सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन बड़ी तत्परता के साथ किया जाता रहा है।
अपने इसी सेवा भाव तथा जनकल्याणकारी नीतियों के तहत 31 मार्च को स्व. बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय नारायणपुर में सोनवती पोटाई ग्राम गोटाबेनुर के लिए प्रसव के दौरान एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर पति सोमनाथ पोटाई द्वारा 53वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल से अपनी पत्नी के लिए एबी पॉजिटिव रक्त की मांग की गई चूंकि एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप बहुत कम मनुष्यों में पाया जाता है जो कि जिला चिकित्सालय नारायणपुर के ब्लड बैंक में भी उपलब्ध नहीं था। आईटीबीपी 53वींं वाहिनी के जवान अमल साय द्वारा जिला चिकित्सालय नारायणपुर पहुंच कर स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया गया। इस अवसर पर सोनवती पोटाई, उनके पति सोमनाथ पोटाई एवं उनके परिजनों द्वारा आईटीबीपी के सेनानी अमित भाटी एवं उनकी टीम का इस मानवीय कार्य में प्रतिभाग करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Next Story