- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal News: घर के...
हिमाचल प्रदेश
Himachal News: घर के बाहर से 5 साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ
Sarita
22 Jan 2025 12:16 PM IST

x
Himachal News: शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के चंजाल पुल क्षेत्र में एक तेंदुए ने पांच साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। शाम जैसे ही बच्ची घर से बाहर निकली तो घात लगाए बैठा तेंदुआ बच्ची को उठा ले गया। आवाज सुनकर बच्ची की मां चिल्लाने लगी। इसके बाद तेंदुआ बच्ची को घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से बच्ची की पीठ और कंधा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। परिजन बच्ची को नेरवा अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
तेंदुए के हमले से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। इस हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक टीम मौके पर भेज दी है। डीएफओ जंगवीर दुल्टा ने लोगों से रात के समय बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज कर लिया है। नेपाली मूल निवासी प्रकाश अपनी पत्नी और बेटी अनुषा के साथ माली जगदीश ठाकुर के पास बगीचे में काम करता है। बताया जा रहा है कि शाम को जैसे ही बच्ची अपने टेंट से बाहर निकली तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। मां की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया और उसके चिल्लाने पर तेंदुआ बच्ची को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया।
TagsHimachal Newsबच्चीतेंदुआHimachal Newsgirlleopardजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





