- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: मशीन से चारा...

x
Himachal हिमाचल: सदर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैहठी के धड़ोग गांव में गुरुवार सुबह घास काटने वाली मशीन से चारा काटते समय करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, शकुंतला देवी (73) पत्नी वंशी और उनकी बहू सुनीता देवी पत्नी बृज लाल मवेशियों के लिए मशीन से घास काट रही थीं। इसी दौरान शकुंतला देवी अचानक करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही गिर गईं। उनकी बहू सुनीता देवी भी करंट लगने से घायल हो गईं।
परिजन तुरंत दोनों को एम्स बिलासपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनीता देवी का उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
TagsHimachalसासमौतबहूघायलHimachalmother-in-lawdiesdaughter-in-lawinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





