- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पुलिस थाने...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पुलिस थाने के पास रहस्यमय धमाका, पूरा इलाका सील
Sarita
1 Jan 2026 12:53 PM IST

x
Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ी घटना सामने आई है। नालागढ़ पुलिस थाने के पास स्थित एक गली में सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के पास मौजूद इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर हो गए। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद प्रवासी मजदूरों के अनुसार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका होते ही पूरा इलाका दहल गया और एक पल के लिए कुछ भी दिखाई नहीं दिया। चाय की दुकानों पर बैठे लोग भी तेज आवाज सुनकर सहम गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर जांच शुरू कर दी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी सुबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है।पुलिस हर पहलू से मामले की गहन तफ्तीश कर रही है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह धमाका किस चीज में हुआ या इसके पीछे क्या कारण था। एसपी और पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सांझा नहीं की गई है। फाेरैंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
TagsHimachalपुलिस थानेधमाकाइलाकासीलHimachalpolice stationblastareaseal जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





