हिमाचल प्रदेश

Himachal : भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

Sarita
3 April 2025 11:46 AM IST
Himachal : भीषण अग्निकांड,  लाखों का नुकसान
x
Himachal : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल के लूणा में आधी रात को लगी भीषण आग में एक माल वाहक वाहन सहित चार दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बुधवार रात को अचानक दुकानों से धुआं उठने लगा और आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक चार दुकानें जल चुकी थीं। गुरुवार को सूचना मिलने पर राजस्व और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भरमौर प्रशासन को सौंपेगी।
Next Story