- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: जश्न मातम...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: जश्न मातम में बदला, सड़क हादसे में 3 दोस्तों की माैत, 1 घायल
Sarita
1 Jan 2026 12:39 PM IST

x
Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नए साल की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक सहित 2 युवतियाें की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात करीब 1 बजे घटी। कार सवार सभी लोग कसौल से वापस लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी भूतनाथ पुल के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकराई और उसके बाद वहां खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
इस हादसे में मारे गए लाेगाें की पहचान सतपाल (25) पुत्र ध्यान चंद निवासी चामुंडा नगर ढालपुर (कुल्लू), अंकिता (20) पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर तांदी व जिला लाहौल-स्पीति व कशिश (20) पुत्री तेजराम निवासी गांव व डाकघर जल्लुग्रां, उपतहसील जरी (कुल्लू) के रूप में की गई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती की पहचान रतांजलि (20) पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी गांव व डाकघर सचानी, तहसील भुंतर (कुल्लू) के रूप में की गई है।
इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक युवक सतपाल का 31 दिसम्बर को जन्मदिन था। वह अपनी 3 दाेस्ताें के साथ जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाने के लिए कसौल गया हुआ था और वापसी के दौरान ये हादसा हाे गया। मृतक सतपाल पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट था। वह कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू अस्पताल में तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे कुल्लू क्षेत्र में शोक की लहर है।
TagsHimachalहादसे3 माैत1 घायल Himachal Pradeshaccident3 deaths1 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





