- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: निजी होटल पर...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: निजी होटल पर लगा 1.75 लाख रुपये का जुर्माना, जानें मामला
Sarita
9 May 2025 10:00 AM IST

x
Himachal: बिजली बोर्ड द्वारा बनीखेत में किए औचक निरीक्षण के दौरान एक निजी होटल में बिजली चोरी का मामला पकडे़ जाने पर होटल मालिक को पौने 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बिजली बोर्ड डल्हौजी की टीम द्वारा बनीखेत में औचक निरीक्षण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान बिजली बोर्ड की टीम ने एक निजी होटल में कमर्शियल की बजाय डोमैस्टिक बिजली कनैक्शन से बिजली आपूर्ति होते हुए पाई, जिस पर बिजली बोर्ड द्वारा इसे बिजली की चोरी मानते हुए होटल मालिक से जवाबतलबी भी की गई, मगर होटल मालिक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
बिजली बोर्ड प्रबंधन द्वारा होटल मालिक को पौने 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए जल्द जुर्माना राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली बोर्ड के एसडीओ डल्हौजी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान निजी होटल में कमर्शियल कनैक्शन लेने की बजाय डोमैस्टिक कनैक्शन लिया गया था, जिस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बीते कुछ समय से बिजली बोर्ड द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही थी।
TagsHimachalनिजीहोटल1.75 लाखजुर्मानाprivatehotelRs 1.75 lakhfineजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





