हिमाचल प्रदेश

Himachal: बुजुर्ग ने दिखाई बहादुरी, डूबते बच्चे को मौत से बचाया

Sarita
23 Jun 2025 12:10 PM IST
Himachal: बुजुर्ग ने दिखाई बहादुरी, डूबते बच्चे को मौत से बचाया
x
Himachalहिमाचल: सुरेश वर्मा का ढाई साल का बेटा रेहान वर्मा खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गया था, लेकिन 70 वर्षीय मोहन लाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे नई जिंदगी दी। यह घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की बड़ोग पंचायत के चलावाली गांव की है। मोहन लाल की बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक रेहान घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक वह पास में बने सार्वजनिक पानी के टैंक में गिर गया। यह टैंक ग्रामीणों ने सिंचाई व अन्य कामों के लिए बनाया था।
टैंक खुला होने के कारण रेहान सीधे उसमें गिर गया। रेहान के गिरने की आवाज सुनकर उसकी मां उर्मी देवी व दादी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास की महिलाएं भी एकत्र हो गईं। उस समय घर पर कोई पुरुष नहीं था, इसलिए महिलाएं मदद के लिए चिल्लाने लगीं। उसी समय स्थानीय ग्रामीण मोहन लाल किसी काम से अपने घर से बाहर जा रहे थे। उन्होंने शोर सुना तो तुरंत मौके पर पहुंचे।
वहां उन्होंने देखा कि एक छोटा बच्चा आधे पानी से भरे टैंक में गिर गया था। बिना एक पल गंवाए मोहन लाल ने टैंक में छलांग लगा दी। करीब 12 फीट गहरे टैंक में कूदकर उन्होंने बच्चे को अपने कंधे पर उठाया और किसी तरह उसे बाहर निकाला।
Next Story