हिमाचल प्रदेश

Himachal: Alto Car से चरस की खेप बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Sarita
14 Jan 2026 12:27 PM IST
Himachal: Alto Car से चरस की खेप बरामद,  3 तस्कर गिरफ्तार
x
Himachal: कांगड़ा जिला में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। कांगड़ा थाना के अंतर्गत पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑल्टो कार से 852 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मंडी जिला के रहने वाले 2 लाेगाें और कांगड़ा जिला के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कछियारी (कांगड़ा) इलाके में एक कार खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में चरस मौजूद है और उसमें सवार 2 लोग इसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर कार की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ऑल्टो कार से 852 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही कार सवार 2 युवकों रामलाल पुत्र बगंलू राम निवासी झटींगीरी, तहसील पधर व जिला मंडी और संजय कुमार पुत्र सुनका राम निवासी मारखान, तहसील पधर व जिला मंडी को धर दबोचा। वहीं, जिस व्यक्ति काे ये चरस पहुंचाई जानी थी, पुलिस ने उसे भी दबाेच लिया है। आरापी की पहचान शमशेर निवासी गांव सहाेड़ा, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में की गई है।
पुलिस ने तीनाें आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करेगी कि वे यह नशा कहां से लेकर आए थे और इसे आगे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि इस नैटवर्क की पूरी कड़ी को तोड़ा जा सके।
Next Story