
जीत के बाद पहली बार मोहन तिवारी पदाधिकारियों के साथ जनता से रिश्ता पहुंचे, प्रधान संपादक पप्पू फ़रिश्ता राज . संपादक ज़ाकिर घुरसेना सहित स्टाफ से मिले
रायपुर। प्रेस क्लब रायपुर का वार्षिक चुनाव कल 13 जनवरी को संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर पत्रकारों में भारी उत्साह था। पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर भी दामु अम्बाडारे के नक्शे कदम पर चलते हुए कार्यकाल खत्म होने के बाद भी पद पर बने हुए थे यही अहंकार का असर उनके पैनल पर भी पड़ा, अधिकतर पुराने पदाधिकारी बुरी तरह से चुनाव हार गए सदस्यों ने पूरी तरह से नकार दिया और मोहन तिवारी पैनल को सर आंखों पर बिठाया। प्रशासन द्वारा चुनाव करवाए जाने से और दो साल तक पत्रकारों के हित में कोई काम भी नहीं होने से भी वरिष्ठ पत्रकार नाराज थे। मजे की बात पत्रकार एकता की बात करने वाले प्रफुल्ल ठाकुर पत्रकारों को संगठित रखना तो दूर वरिष्ठ पत्रकारों को क्लब से निकाल बाहर कर दिया था जो उनको भारी पड़ गया।
वही इस प्रेस क्लब चुनाव को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशन पर निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर, निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे इन सभी अधिकारियों ने निष्पक्ष, ईमानदारी और सफलतापूर्वक करवाया जिसके लिए वरिष्ठ और सभी पत्रकारों ने निर्वाचन अधिकारियों का आभार जताया और बधाई दी।
वही इस प्रेस क्लब चुनाव को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशन पर
निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर, निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे इन सभी अधिकारियों ने निष्पक्ष, ईमानदारी और सफलतापूर्वक करवाया जिसके लिए वरिष्ठ और सभी पत्रकारों ने निर्वाचन अधिकारियों का आभार जताया और बधाई दी।परिणाम बताता है कि प्रफुल्ल के खिलाफ सदस्यों में काफी आक्रोश था। आक्रोश के आंच में दिग्गज भी झुलस गए उसके वजह से बड़े बड़े दिग्गज तीन अंक भी नहीं छू पाए। चुनावी मैदान में उतरे अध्यक्ष प्रत्याशी अपने अलग अलग घोषणा पत्र तैयार पर पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में थे लेकिन मोहन तिवारी के सामने टिक नहीं पाए। पत्रकारों ने मोहन तिवारी पैनल पर भरोसा जताया। मोहन तिवारी पैनल के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत शर्मा, प्रकाश शर्मा, रामावतार तिवारी, ब्रजेश चौबे, प्रदीप दुबे, संदीप पुराणिक के साथ वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने खुलकर साथ दिया। साथ ही संगवारी पैनल के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर काम किया जिसका यह सुखद परिणाम मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि अवैध कार्यकाल वाली परम्परा को दूर कर समय पर चुनाव होंगे पत्रकारों को अधिक से अधिक फायदा मिले यह उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि अब राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब की गरिमा और पूरे पत्रकारिता जगत में पुनः स्थापित होगी। पत्रकार साथियों का यह मानना है कि अब प्रेस क्लब में सिर्फ पत्रकारों के लिए आवास,सुरक्षा,रोजगार - प्रशिक्षण और सम्मान सुनिश्चित होगा जो पिछले सात सालों के कुप्रबंधन के कारण हो नहीं पा रहा था। प्रेस क्लब के मूलभूत संसाधनों को पत्रकारों के अधिकार के रूप में स्थापित किया जाएगा।





