हिमाचल प्रदेश

Himachal: दोस्तों के साथ नहाने गए बच्चे की खड्ड में डूबने से मौत

Sarita
18 May 2025 8:50 AM IST
Himachal:  दोस्तों के साथ नहाने गए बच्चे की खड्ड में डूबने से मौत
x
Himachal: सिराज विधानसभा क्षेत्र के तहत जंजैहली के कटारू गांव में शनिवार को स्कूल से बंक मारकर खड्ड में नहाने गए एक बच्चे की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बियोड़ दरजंडी गांव का 12वीं कक्षा का छात्र महेश राज पुत्र गीता नंद अपने दोस्तों के साथ कटारू खड्ड में नहाने गया था, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था, जिस कारण उसकी डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महेश राज के पिता का बाइक एक्सीडेंट हुआ था और उसकी माता भी घर पर नहीं थी।
बच्चे घर से स्कूल गए थे, लेकिन स्कूल जाने की बजाय नहाने चले गए जहां महेश राज की डूबकर मौत हो गई। उसके साथ गए अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हुए और करीब आधे घंटे बाद महेश राज को खड्ड से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश राज की मौत की खबर सुनते ही पूरे जंजैहली क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
Next Story