- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पिता की...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, चार घायल
Sarita
17 Jun 2025 12:10 PM IST

x
Himachalहिमाचल: द्रंग क्षेत्र में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पधर से एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।हरिद्वार में पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की कार पधर की द्रंग घाटी में खाई में गिर गई। हादसा सोमवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया।
सभी लोग जोगिंद्रनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार द्रंग क्षेत्र में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही पधर से एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें मंडी के जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना का कारण वाहन की तेज गति या नींद आना माना जा रहा है।
TagsHimachalकारखाईचारघायलHimachalcarditchfourinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





