- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : 3 दिन से...

x
Himachal हिमाचल: कांगड़ा जिले के उपमंडल इंदौरा के गांव सूरजपुर से लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही एक कुएं में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान संसार चंद (46) पुत्र महाशु राम निवासी गांव सूरजपुर उपरला के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति पिछले 3 दिनों से लापता था। जानकारी के अनुसार जैसे ही ग्रामीणों ने कुएं में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, वहीं इस संबंध में एनडीआरएफ को भी सूचित किया गया।
इस पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की पहली पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली, लेकिन वह भी उसे छोड़कर चली गई।
TagsHimachalलापताव्यक्तिशवकुएं Himachalmissingpersonbodywellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





