हिमाचल प्रदेश

Himachal: एंबुलेंस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Sarita
6 Sept 2025 12:13 PM IST
Himachal: एंबुलेंस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल
x
Himachal हिमाचल: चिंतपूर्णी-होशियारपुर मार्ग पर गगरेट के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक एम्बुलेंस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, जसूर का मरीज टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद अपने परिवार के साथ डीएमसी लुधियाना जा रहा था। जैसे ही एम्बुलेंस गगरेट के पास मंगूवाल इलाके से गुजरी, चालक नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस सीधी खाई में जा गिरी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल हुए दो लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह एम्बुलेंस टांडा अस्पताल से संबंधित बताई जा रही है और जसूर का परिवार अपने मरीज को रेफर होने के बाद टांडा से लुधियाना ले जा रहा था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका है कि दुर्घटना का कारण तेज गति या वाहन पर नियंत्रण खोना हो सकता है।
Next Story