- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: पहाड़ी से बस...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पहाड़ी से बस पर गिरा बड़ा पत्थर, 3 यात्री घायल
Sarita
18 Aug 2025 10:52 AM IST

x
Himachal हिमाचल: सिरमौर ज़िले के राजगढ़ उपमंडल के पास रविवार शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। यह हादसा नेरीपुल के पास बघैरना में हुआ, जिसमें एक 10 साल का बच्चा घायल हो गया। बस शिमला के चौपाल उपमंडल के बिजमल होते हुए सनौरा नेरीपुल से सोलन जा रही थी। बस में 30 से ज़्यादा यात्री सवार थे। बघैरना पहुँचते ही अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर बस की खिड़की तोड़कर अंदर आ गिरा। पत्थर लगने से पहली सीट पर बैठा एक बच्चा घायल हो गया। वहीं, बगल वाली सीट पर बैठी एक महिला और बस के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो महीनों से सेब सीज़न के चलते सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस सड़क की खस्ता हालत को लेकर 15 अगस्त को एक प्रतिनिधिमंडल ने नाहन में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी मुलाकात की थी।
TagsHimachalबसपत्थर3 घायलHimachalbusstone3 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





