भारत

टोल प्लाजा का LIVE वीडियो, सेना के जवान के साथ बेरहमी से मारपीट

shiddhant
18 Aug 2025 10:39 AM IST
टोल प्लाजा का LIVE वीडियो, सेना के जवान के साथ बेरहमी से मारपीट
x
वीडियो वायरल.
मेरठ: मेरठ के टोल प्लाजा पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है. आरोप है कि यहां टोल कर्मियों ने एक आर्मी जवान के साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, ये पूरा मामला रविवार रात्रि का मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है. यहां पास के ही एक गांव का रहने वाला कपिल नामक युवक सेना में जवान है. इस वक्त उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है. बताया जाता है कि कपिल कार से अपने दोस्त के साथ दिल्ली की ओर जा रहा था और जब वो करनाल हाइवे पर भुनी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल पर जाम और टोल फीस को लेकर टोलकर्मियों से कहासुनी हो गई.
देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया. जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि टोल कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान की लात, घूंसों और डंडे से पिटाई की गई.
वहीं, इस दौरान एक टोलकर्मी ने तो मारने के लिए ईंट तक उठा रखी है. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ देर बाद कपिल पक्ष के लोग भी पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ.
Next Story