- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur: 3 कार सवार...

x
Hamirpur हमीरपुर: सुजानपुर पुलिस टीम ने सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर दोसरका बस स्टॉप पर लगाए गए चेक पोस्ट पर तलाशी के दौरान एक कार (नंबर एचपी 84- 5864) से 3.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि क्षेत्र में रात को गश्त के साथ-साथ चेक पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 2:45 बजे जब सुजानपुर पुलिस टीम दोसरका बस स्टॉप पर लगाए गए चेक पोस्ट पर तैनात थी तो करीब 100 मीटर की दूरी पर एक कार खड़ी थी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो चालक के सामने फुटमैट के नीचे एक पारदर्शी लिफाफा मिला, जिसमें 3.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
इस दौरान टीम ने स्थानीय लोगों को बुलाकर उनके सामने लिफाफे से चिट्टा निकाला और गाड़ी में सवार 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कार में सवार लोगों की पहचान आकाश कटोच (34) पुत्र अशोक कटोच निवासी मिहादपुर भलेथ, विवेक राणा (28) पुत्र दुर्गा दास राणा निवासी चकरियाणा पटलांदर और नवनीत विमल (21) पुत्र प्रभात सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 सुजानपुर के रूप में हुई।
TagsHamirpur3 कार सवारचिट्टेगिरफ्तारHamirpur3 car riderschittaarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





