- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल के चंबा में...

x
हिमाचल के चंबा में भूकंप के झटके, 3.0 रही तीव्रता
चंबा में भूकंप के झटके
CHAMBA, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। जहाँ आज महाराषट्र के नासिक में आए भूकंप की तीव्रता 3.4 थी तो वहीं चंबा में भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।। वहीं, अफगानिस्तान में दो बार भूकंप के झटके से धरती कांपी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज हुए। इनमें अफगानिस्तान में आए एक भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 4.4 रही। बता दें कि महाराष्ट्र में इससे पहले पालघर में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
चंबा में कितने बजे आया भूकंप
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसकी गहराई जमीन के भीतर पांच किलोमीटर थी। चंबा में आए भूकंप का स्थान 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। उपलब्ध जानकारी में इस भूकंप से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
Tagsहिमाचल प्रदेश भूकंपचंबा भूकंपEarthquake Chamba3.0 Magnitude Earthquakeभूकंप के झटकेहिमालय क्षेत्रभूकंपीय गतिविधिHimachal NewsEarthquake Alertचंबा न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





