- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारत के अग्निवीर योजना...
भारत के अग्निवीर योजना पर नेपाल के पूर्व सैनिकों की चौकाने वाली नई डिमांड

भारत के अग्निवीर योजना पर नेपाल के पूर्व सैनिकों की चौकाने वाली नई डिमांड
काठमांडू। नेपाल के पूर्व गोरखा सैनिकों ने भारत की अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती का मौका देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि उन्हें खाड़ी देशों में रोजगार की तलाश नहीं है, बल्कि वे भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर चाहते हैं। उनकी मांग है कि 'अग्निपथ योजना' के तहत भारतीय सेना में नेपाली युवाओं की भर्ती फिर से शुरू की जाए. नेपाली नागरिक ब्रिटिश भारतीय सेना और भारत की आज़ादी के बाद भारतीय सेना में सेवा देते रहे हैं, लेकिन 2020 से नेपाली युवाओं की भर्ती रुकी हुई है.
नेपाली समाचार पोर्टल राटोपाटी के अनुसार, प्रदर्शन बुधवार (12 अगस्त) को इंडियन एक्स-सर्विसमैन गोरखा ब्रिगेड नेपाल पोखरा द्वारा आयोजित किया गया. समूह ने जिला प्रशासन कार्यालय के माध्यम से संघीय सरकार को दो-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. इसमें भर्ती तुरंत फिर शुरू करने और ‘सैनिक’ शब्द वाले पूर्व सैनिक संगठनों के नवीनीकरण की मांग की गई है.
गोरखा ब्रिगेड के अध्यक्ष कर्नल कृष्ण बहादुर खत्री ने राटोपाटी से कहा कि सुगौली संधि के बाद नेपाली युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती 207 वर्षों से चल रही थी, लेकिन अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद नेपाल सरकार ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए नेपाली युवाओं को इस अवसर से वंचित कर दिया है. उन्होंने कहा कि भर्ती बंद होने से नेपाली युवाओं के रोजगार के अवसर छिन गए हैं और गोरखा सैनिकों की पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा भी खतरे में है.





