- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- चंबा में यात्रियों से...
हिमाचल प्रदेश
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत कई घायल
Gulabi Jagat
8 Aug 2026 8:52 AM IST

x
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। इनमें कुछ यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक निजी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा चालुज मोड़ के समीप हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कुछ यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है। आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई।
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग चोटिल हुए हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारChamba Bus AccidentHimachal Pradesh Bus AccidentTissa Bairagarh RoadRoad AccidentBus AccidentThree DeadInjured PassengersHimachal NewsChamba NewsHimachal Road Accidentचंबा बस हादसाहिमाचल प्रदेश हादसातीसा बैरागढ़ मार्गसड़क हादसाबस पलटीतीन लोगों की मौतकई घायलयात्रियों से भरी बसराहत बचावचंबा समाचार
Next Story





