- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Bilaspur: घास काट रही...

x
Bilaspur बिलासपुर: बिलासपुर शहर के साथ लगती सिहरा पंचायत के अंतर्गत आने वाली चैहड़ में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने गौशाला के पास घास काट रही महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार चैहड़ निवासी प्रेम लाल की पत्नी निर्मला देवी अपनी गौशाला के पास घास काट रही थी। उस समय उसकी पुत्रवधू भी उसके साथ थी। इस दौरान एक तेंदुए ने अचानक निर्मला देवी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करने पर उसकी पुत्रवधू ने शोर मचा दिया। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाया।
तेंदुए के हमले से महिला के पेट में गहरी चोटें आई हैं। परिजन महिला को उपचार के लिए एम्स ले गए जहां उसका उपचार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सिहरा के पूर्व प्रधान रूपलाल ठाकुर ने बताया कि पंचायत के विभिन्न गांवों में तेंदुए की आवाजाही दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं, वन रक्षक बिनौला बीट अनु ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
TagsBilaspurमहिलातेंदुएहमलाBilaspurwomanleopardattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





