- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Bilaspur: बिजली गिरने...
हिमाचल प्रदेश
Bilaspur: बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत, महिला घायल
Sarita
18 Aug 2025 11:45 AM IST

x
Bilaspur: उपमंडल सदर की द्रोबड़ पंचायत में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। द्रोबड़ गांव के संजय की पत्नी उमा देवी रविवार दोपहर मवेशियों को पानी और चारा देने के लिए घर के पास स्थित अपनी गोशाला में गई थी। मवेशी बाहर बंधे हुए थे। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी, जिससे भूरा राम और उसके भाई की दो भैंस और दो बकरियां मर गईं।
उमा देवी भी घायल हो गई। उसके बाजू में चोट आई है। बिजली गिरने की आवाज सुनकर परिजन गोशाला पहुंचे। उन्होंने उमा देवी को निजी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना के बाद खारसी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पशु चिकित्सालय से डॉक्टर भी पहुंच गए। पीड़ितों को करीब दो लाख रुपये के पशुधन का नुकसान हुआ है।
TagsBilaspurबिजलीमवेशियोंमौतमहिलाघायलBilaspurlightningcattledeathwomaninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





