हिमाचल प्रदेश

प्रशासन सडक़ पर नहीं दे रहा ध्यान, सेब बागबान परेशान

Shreya
7 Aug 2023 3:58 PM IST
प्रशासन सडक़ पर नहीं दे रहा ध्यान, सेब बागबान परेशान
x

रोहडू: गुम्मा बाघी सडक़ पिछले 15 दिनों से खलटू नाला में बड़े वाहन के लिए यातायात के लिए बाधित है। कहने को तो ये मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड़ है, पर आज कल इसकी स्थिति लिंक रोड से भी बदतर है। यह बात पूर्व चेयरमैन इंजीनियरिंग कालेज प्रगतिनगर अशोक जस्टा ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने उबादेश को लावारिस बना कर छोड़ दिया है। इस क्षेत्र की जनता अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है। जनता की न सरकार सुध ले रही है न ही प्रशासन। सडक़ को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग कछुआ चाल से कार्य कर रहा है। आलम यह है कि बागबानों को सेब की पेटियां बाघी चमेन से होकर मंडियों में भेजनी पड़ रही है। जिससे बागबानों को अतिरिक्त किराए का भोझ पड़ रहा है। सेब सीजन शुरु हो गया है, सडक़ अवरुद्ध होने के कारण बागवान अपना उत्पादन समय पर मंडियो में नहीं पहुंचा पा रहा है। कई बागवानो का सेब इस कारण घर पर ही सडऩा शुरू हो गया है।

प्रदेश सरकार के दो मंत्री इस क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने आए और सेर-सपाटा कर चले गए। क्षेत्र की जनता को उम्मीद थी कि मंत्री जी के आने से प्रशासन तेजी से कार्य करेगा और जनता को परेशानी से उभारेगा। लेकिन अभी तक धरातल पर ऐसा कुछ भी नही नजऱ आ रहा है। जस्टा ने कहा कि पिछले दो हफ्ते से गुम्मा-बाघी रूट पर कोई भी बसे नहीं चल रही है, जिस कारण आम जनता का सफर करना भी दुश्वार हो गया है।

Next Story