
x
Yamunanagar यमुनानगर: यमुनानगर जिले के छछरौली थाना अंतर्गत दादूपुर हेड पर देर रात बड़ा हादसा हो गया, जहां एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो यमुना नहर में गिर गई। गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। यह हादसा सामने गाय आने के कारण हुआ। चालक ने समय रहते छलांग लगा ली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्कॉर्पियो चालक के अनुसार वह देर रात जगाधरी से अपने गांव बेगमपुर आ रहा था, जैसे ही वह दादूपुर हेड पर बने पुल पर पहुंचा तो उसके सामने गाय आ गई, जिसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। जब तक वह स्कॉर्पियो को नियंत्रित करता, तब तक कार रेलिंग तोड़कर पुल के किनारे पर लटक चुकी थी। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक ने समझदारी दिखाते हुए स्कॉर्पियो से कूदकर अपनी जान बचाई। सुबह गोताखोरों की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया।
TagsYamunanagarयमुनानहरस्कॉर्पियोYamunanagarYamunaCanalScorpioजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





