
x
Yamunanagar यमुनानगर : यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब 1:00 बजे एडमिन ब्लॉक में धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। एडमिन ब्लॉक में जो ब्लास्ट हुआ उसके चलते छत से एक 50 से 60 फीट लंबा पिलर भी नीचे गिर गया, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की एक गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ तो वहीं इस ब्लास्ट के चलते एडमिन ब्लॉक की कई जगह से सीलिंग टूट गई और कई जगह से दीवारों को भी नुकसान हुआ। यहां तक की इस धमाके की आवाज से ट्रॉमा सेंटर के शीशे भी चकनाचूर हो गए।
सूचना मिलते ही सिविल सर्जन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहीं इस मामले की जैसे ही पुलिस को सूचना लगी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि शुरुआत में यह ब्लास्ट छत पर लगे सोलर गीजर में होना बताया जा रहा है, लेकिन उसमें इतना बड़ा ब्लास्ट कैसे हो गया, इसकी अब जांच की जा रही है। धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल में लोग भी दहशत में आ गए थे क्योंकि जिस प्रकार धमाका हुआ उससे जाहिर सी बात थी कि लोगों में दहशत होना लाजमी था। फिलहाल पुलिस भी रात को मौके पर पहुंच गई थी और अब सुबह होने पर इस पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है।
TagsYamunanagarनागरिक अस्पतालधमाकाYamunanagarCivil Hospitalexplosion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





