
x
Yamuna Nagar: हरियाणा के यमुनानगर के थाना साडोरा क्षेत्र में मई महीने में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया था। जिसमें शामिल विभिन्न अधिकारियों ने जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक प्रिंस की पत्नी पर शक हुआ। इसके बाद पूछताछ की गई और खुलासा हुआ कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह हत्या करवाई थी।
डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 26 मई को प्रिंस जैसे ही अपनी ड्यूटी खत्म करके फैक्ट्री से बाहर निकाला तभी हैप्पी एवं उसके एक साथी ने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और जंगल के रास्ते में ले जाकर उसके सिर पर वार किया। उसके बाद चाकू से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों युवक जो कि उसी के गांव के रहने वाले थे, अपने घर आ पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अपना मोबाइल बंद करके घर में ही छोड़ दिया था, ताकि लोकेशन का पता ना चले। पुलिस पूछताछ में अब हत्या का खुलासा हुआ और मृतक प्रिंस की पत्नी, उसके प्रेमी हैप्पी सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि मृतक प्रिंस की पत्नी के हैप्पी नामक युवक से प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। अब तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
TagsYamuna Nagarकत्लगुत्थीसुलझीmurdermysterysolvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





