
x
Yamuna Nagar यमुनानगर: जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। नौ साल की बच्ची के बाद अब दो साल का बच्चा स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। हालांकि बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन दो साल के बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जहां उसका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुरुआती दवा से आराम नहीं मिलने पर परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की आशंका जताते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
पीजीआई में स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाने पर बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार जिले में स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आ चुके हैं। पिछले महीने जगाधरी शहर की गुलाब नगर कॉलोनी निवासी नौ साल की बच्ची स्वाइन फ्लू से पीड़ित हुई थी, इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। अब गांव नाहरपुर निवासी दो साल का बच्चा स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। जानकारी के अनुसार गांव नाहरपुर में रहने वाले एक युवक के दो वर्षीय बेटे की अचानक तबीयत खराब हो गई।
जिस पर परिजनों ने उसे गांव के ही मेडिकल स्टोर से दवाई दिलवाई। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां बच्चे का चेकअप किया तो उसकी हालत गंभीर थी। बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को उसी दिन पीजीआई ले गए। जहां बच्चे का टेस्ट किया गया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि बच्चे की तबीयत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है।
TagsYamuna Nagarबच्चास्वाइन फ्लूपीड़ितYamuna Nagarchildswine fluvictimजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





