हरियाणा

नशे के खिलाफ रेवाड़ी में दौड़े हजारों युवा, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Gulabi Jagat
6 Sept 2026 7:48 AM IST
नशे के खिलाफ रेवाड़ी में दौड़े हजारों युवा, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी
x

नशे के खिलाफ रेवाड़ी में दौड़े हजारों युवा, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान के तहत आयोजित मैराथॉन में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान के तहत आयोजित मैराथॉन में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचकर मैराथॉन को हरी झंडी दिखाई और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रेवाड़ी में हजारों युवाओं का उत्साह यह दिखाता है कि समाज नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी नशा मुक्त समाज बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

सीएम सैनी ने कहा कि कहा, "मुझे भारत की वो शक्ति दिखाई दे रही है, जहां हजारों युवाओं का उत्साह इस बात का परिणाम है कि रेवाड़ी नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है..." उन्होंने आगे कहा, "...इस मैराथॉन का संदेश है, नशे से जंग-रेवाड़ी के संग, नशा मुक्त हरियाणा और खेल युक्त हरियाणा... आज जब मैं इस मैराथॉन को हरी झंडी दिखा रहा हूं तो मुझे विश्वास है कि यह दौड़ जनजागरण की ऐसी यात्रा होगी कि इसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी..."




Next Story