हरियाणा

योग शिक्षक संघ हरियाणा की ओर से करनाल में किया गया राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन

Gulabi Jagat
4 Jun 2022 8:18 AM GMT
योग शिक्षक संघ हरियाणा की ओर से करनाल में किया गया राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन
x
योग शिक्षक संघ हरियाणा की ओर से करनाल में किया गया राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन
करनाल, 3 जून (हप्र)
योग शिक्षक संघ हरियाणा की ओर से शुक्रवार को करनाल में राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। योग शिक्षकों ने सुबह से दोपहर तक धरना दिया और उसके बाद नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के राज्य नेतृत्व की ओर से कहा गया कि सरकार योग शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं कर रही है। इसलिए सरकार की आंखें खोलने के लिए राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि योग शिक्षक खेल विभाग में कार्य कर चुके हैं। सरकार ने नियम बनाया था कि जो हरियाणा में किसी के पास प्रमाण पत्र है उनको प्राथमिक तौर पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पहले नियुक्तियां दी जाएंगी। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के चार महीने बाद भी अभी तक आयुष योग सहायक व आयुष योग कोच की नियुक्तियां नहीं करवाई गई गई हैं।
प्रदर्शन में दीपक यमुनानगर, कुलदीप आर्य करनाल, सतीश क्रांतिकारी पानीपत, सुमित हिसार, सचिन पंचकूला, जीतराम सोनीपत, अजीत गुरुग्राम, नरेश उकलाना, कमलकिशोर कुरुक्षेत्र, सतिंद्र भिवानी, राजेंद्र रोहतक, सुरेंद्र रोहतक, पंकज पानीपत, मीनाक्षी करनाल, ज्योति रोहतक, दीपक पानीपत, अंग्रेज सिंह हिसार, राजेश कुमार जींद, प्रदीप कुमार, पूनम रोहतक, मनोज कैथल, सतीश, संदीप शामिल रहे।
Next Story