
x
Sonipat सोनीपत : सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में हरा चारा लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव खरखोदा थाना एरिया में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार करीब 65 वर्षीय महिला रविवार शाम खेत में हरा चारा लेने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
पूरी रात खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला।सोमवार सुबह गांव से बाहर ड्रेन के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक तीन बेटों और तीन बेटियों की मां थी। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के दौरान शव ड्रेन के पास खरखोदा थाना एरिया में मिलने का पता लगा। मामले में खरखोदा थाना पुलिस जांच कर रही है।वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsSonipatमहिलाशव Sonipatwomanbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





