हरियाणा

Sonipat: ड्रम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sarita
25 Feb 2025 10:36 AM IST
Sonipat सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में सोमवार (24 फरवरी) सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस फैक्ट्री में प्रिंटिंग और ड्रम बनाने का काम होता है. दोनों कामों से जुड़ा सामान फैक्ट्री में रखा हुआ था और आग लग गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि इस आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आगजनी की यह घटना सोनीपत के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में हुई. यहां एसआर प्लास्टो ड्रम नाम की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में प्लास्टिक के ड्रम और प्रिंटिंग का काम होता था. आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में स्थित एक मंदिर में शनिवार को आग लग गई. इस हादसे में मंदिर के पुजारी झुलस गए|
पुलिस ने बताया था कि पीड़ित की पहचान पंडित बनवारी लाल शर्मा (65) के रूप में हुई है. बनवारी लाल शर्मा परिसर के अंदर फंसे पाए गए और बाद में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शनिवार को प्रेम नगर थाने में सूर्य मंदिर में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन शर्मा अंदर बेहोश मिले। पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि कमरे के अंदर हीटर चलने से आग लगी। अधिकारियों ने चार गवाहों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें शर्मा के परिवार के दो सदस्य, एक पड़ोसी और आग की सूचना देने वाला व्यक्ति शामिल है। इनमें से किसी ने भी घटना को लेकर कोई संदेह नहीं जताया। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी बाहरी संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है।" पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जांच चल रही है।
Next Story