हरियाणा

हरियाणा की जनता ने मोदी मॉडल पर जताया विश्वास: Anoop Gupta

Gulabi Jagat
10 Oct 2024 10:59 AM GMT
हरियाणा की जनता ने मोदी मॉडल पर जताया विश्वास: Anoop Gupta
x
Sitapur सीतापुर| हरियाणा विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं लखीम पुर एमएलसी अनूप गुप्ता ने जिले की नगर पालिका परिषद खैराबाद पहुंच कर वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत यह दर्शाती है,कि
हरियाणा
की जनता ने मोदी मॉडल पर विश्वास जताया है।उन्होंने इस जीत पर हरियाणा की समस्त जनता सहित देश एवं प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को इस प्रचंड जीत की बधाई अर्पित की। इस मौके पर नगर पालिका परिषद खैराबाद के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता बबलू ने कहा कि जनता के मोदी मॉडल विश्वास एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं लगन ने विपक्ष को उनके ही द्वारा बनाई गई जलेबी के जलाव में डूबा कर रख दिया।
इस खुशी के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी खैराबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बब्लू,नगर पालिका परिषद सीतापुर अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी,भाजपा जिला महा मंत्री विश्राम सागर राठौर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अनूप विश्वकर्मा भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राम विक्रम सिंह खैराबाद नगर अध्यक्ष भाजपा संदीप अवस्थी कुलदीप जायस वाल,विष्णु गौतम,उमेश जायसवाल आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story