
x
Panipat पानीपत: बुधवार शाम पानीपत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर एक कैंटर से 14 गायें बरामद कीं। यह गाड़ी पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ी गई। गायों को भूखा-प्यासा ठूँसा गया था और उनके शरीर पर तिरपाल ढका हुआ था। सभी गायों को बरसात रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सुरक्षित पहुँचा दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-13/17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीम जीटी रोड पर लेन ड्राइविंग और यातायात नियमों की जाँच कर रही थी। इस दौरान पहली लाइन में करनाल की ओर से आ रहा एक संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो अंदर से जानवरों की आवाज और तेज गंध महसूस हुई। शक होने पर जब तिरपाल हटाया गया तो उसमें 14 गायें मिलीं
पूछताछ के दौरान कैंटर चालक और कंडक्टर ने अपनी पहचान आंध्र प्रदेश के अन्नामया जिले के रायचोटी गाँव निवासी प्रवीण पुत्र विजय रायराज और राजे शेखर पुत्र मलया के रूप में बताई। दोनों अवैध रूप से पशुओं का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
TagsPanipatगौ तस्करीभंडाफोड़2 गिरफ्तारPanipatCow smuggling racket busted2 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





