
x
Karnalकरनाल: देर रात करनाल के जटपुरा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा रंजिश के चलते हुआ. दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे थे, लेकिन जब पुलिस टीम मामले को शांत कराने पहुंची तो पुलिस पर ही ईंट-पत्थर बरसाए गए. इसके बाद और पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस पर हुए हमले में जब एक कर्मचारी घायल हो गया और पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया तो सदर थाना और सीआईए की टीमें वहां आ गईं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|
थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और मारपीट की. कुछ लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस पर भी पथराव किया गया है. एक पुलिस कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. एक पुलिस गाड़ी का शीशा भी टूटा है. प्रभारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है|
अभी तक किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है। वहीं ग्रामीण अजमेर सिंह ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके आपसी विवाद का कारण क्या है। दोनों पक्षों की ओर से पहले भी दो बार पथराव हो चुका है। इनके झगड़ों से आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। पता नहीं कब ये फिर से झगड़ पड़ें। पुलिस की टीमें गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर नायब समेत सीआईए की कई टीमें गांव में मौजूद रहीं।
TagsKarnalदो पक्षोंझगड़ापुलिसईंट-पत्थरKarnaltwo partiesfightpolicebricks and stonesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





