
x
करनाल: मोटर वाहन एजेंसी में काम करने वाले युवक के शरीर के प्राइवेट पार्ट में कम्प्रैशर से हवा भर दी गई जिससे उसकी आंत फट गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पहले गांव और फिर करनाल के अस्पतालों में इलाज करवाया गया। डॉक्टरों की जांच में आंत फटने की पुष्टि हुई जिसके बाद ऑप्रेशन करना पड़ा।
गांव झंझाड़ी वासी ने शिकायत में बताया है कि बेटा वाहनों की एजेंसी में काम करता है। गांव का ही बागा भी काम करता था। 26 तारीख को काम के दौरान बागा ने मजाक में उनके बेटे के शरीर के पिछले हिस्से में कम्प्रैशर की पाइप से हवा भर दी। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे गांव के अस्पताल ले गए, जहां से करनाल रैफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर 29 दिसम्बर को ऑप्रेशन किया गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर थाना सदर में आरोपी बागा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Tagsहरयाणाकरनालदोस्तीमजाकमहंगाअस्पतालयुवकHaryanaKarnalfriendshipjokeexpensivehospitalyoung manजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





