भारत
जुड़वा भाई समेत 4 गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने ये तरीका अपनाया
jantaserishta.com
6 Jan 2026 2:26 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
नोएडा: नोएडा की फेज-1 थाना पुलिस ने चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के मास्टरमाइंड एक जैसे दिखने वाले दो जुड़वा भाई थे. दोनों की सकल भी एक जैसी थी और इसी का फायदा उठाकर दोनों बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देते थे और पुलिस भी गच्चा खा जाती थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 चोरी की दो पहिया समेत भारी मात्रा में वाहनों के पार्ट्स भी बरामद किए हैं. बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह की खास बात यह थी कि आरोपी अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान दोनों हमशकल जुड़वा भाई हैं. दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर अदल-बदल करते थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता था. एक भाई दुकान पर बैठता था, जबकि दूसरा उसी दौरान धूम-3 स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम देता था.
पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-14ए के पास से दोनों जुड़वा भाइयों समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान शादाब उर्फ रुतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की 15 मोटरसाइकिल/स्कूटर/स्कूटी के अलावा 12 मोटरसाइकिल की टंकी, 5 साइलेंसर, 5 मुखोटे, 4 मडगार्ड और 2 टायर रिम बरामद किए हैं.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली, नोएडा, एनसीआर और आसपास के इलाकों में कॉलोनियों, सोसाइटियों, कंपनियों और फैक्ट्रियों के आसपास खड़े दोपहिया वाहनों की पहले रेकी करते थे. फिर इसके बाद मौका पाकर वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते थे. चोरी के बाद वाहनों को कबाड़ी की दुकानों पर ले जाकर काट दिया जाता था और उनके पार्ट्स ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे. कई बार पूरे वाहन सस्ते दामों पर दूसरे राज्यों में भी बेच दिए जाते थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





