हरियाणा

Kaithal: बच्चों को स्कूल ले जाते समय बस दुर्घटनाग्रस्त

Sarita
18 Feb 2025 8:02 AM IST
Kaithal:  बच्चों को स्कूल ले जाते समय बस दुर्घटनाग्रस्त
x
Kaithal कैथल: हरियाणा के कैथल में एक स्कूल बस के खाई में गिर जाने से कई छोटे बच्चे घायल हो गए। इस हादसे में बस का ड्राइवर भी घायल हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब बस स्कूली बच्चों को लेकर नोंच गांव से होकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बस की स्टेयरिंग में खराबी आने से यह हादसा हुआ। बस ड्राइवर ने बताया कि सड़क काफी खराब थी। जब बस उस पर से गुजरी तो बस की स्टेयरिंग में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 9 बच्चे सवार थे। जिनमें से 6 बच्चे हादसे में घायल हो गए हैं।
बस के खाई में गिरते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुछ ग्रामीणों ने डायल 112 और पुलिस को हादसे की सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बच्चों को बाहर निकाल लिया। बस पाहवा स्थित गुरु नानक एकेडमी स्कूल की बताई जा रही है। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि सदर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
फिलहाल जांच में सड़क संकरी होने और स्टेयरिंग खराब होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभिभावकों से भी बात की, जिस पर उन्होंने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। लेकिन अभिभावकों ने सड़क के दोनों ओर दीवार बनाने की मांग की है, ताकि इस तरह का कोई और हादसा न हो।
Next Story