हरियाणा
Hisar: आसमानी बिजली गिरने से हरियाणा में हड़कंप, 1 की मौत
Admindelhi1
2 July 2025 8:25 PM IST

x
हिसार: हरियाणा में मानसून की बारिश राहत के साथ अब आफत भी बनती जा रही है। अनेक जगहों पर तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या आ रही है। आसमानी बिजली गिरने से हिसार जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव उगालन में बारिश के दौरान धान की रोपाई करते हुए वक्त आसमानी बिजली मजदूर जीवन कुमार निवासी विहार पर गिर गई थी। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
झमाझम बारिश से सम्पूर्ण हरियाणा-एन. सी. आर. दिल्ली में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 जुलाई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मानसून टर्फ सक्रिय है। जुलाई महीने के दूसरे सप्ताह में भी लगातार मानसून अपने रंग दिखाएगा।
Tagsहिसारहरियाणाआसमानीबिजलीगिरनेहड़कंप1 की मौतHisarHaryanalightningfallpanic1 deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





