
x
Haryana हरियाणा: सेक्टर-56 इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार के सहरसा निवासी 25 वर्षीय राजदेव कुमार पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ गांव घाटा की झुग्गियों में रहता था। वहां उसकी बहन और जीजा भी रहते हैं। जीजा की बहन भी उनके साथ रहने आई थी। राजदेव पास के इलाके में मजदूरी करता था।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बॉबी नाम का युवक उसके जीजा की बहन के कमरे में घुस आया। उसने छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो राजदेव ने बॉबी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी रंजिश के चलते बॉबी ने राजदेव से बदला लेने की योजना बनाई। रविवार रात राजदेव अपने काम से लौट रहा था। इसी दौरान घाटा सब्जी मंडी के पास बॉबी ने राजदेव को पकड़ लिया और सीने में चाकू घोंपना शुरू कर दिया। बॉबी ने उस पर कई बार हमला किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
लोगों ने राजदेव को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे झगड़ा बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
TagsHaryanaछेड़छाड़विरोधयुवकहत्याHaryanamolestationprotestyouthmurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





