
x
Haryanaहरियाणा: गश्त व चेकिंग के दौरान रोड़ी थाना पुलिस ने एक युवक को 6 हजार 300 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि गश्त व चेकिंग के दौरान ईआरवी 638 पर तैनात प्रभारी ने एक कार को रुकवाकर उसकी जांच की तो उसमें नशीला पदार्थ होने का संदेह हुआ। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर केशव सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कार की तलाशी ली, जिसमें से 30 पैकेट (6300) नशीली दवा प्रीगाबेलिन कैप्सूल बरामद हुए।
आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ हर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव फग्गू जिला सिरसा के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक से बरामद प्रतिबंधित नशीली गोलियां आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम को सौंप दी गई है। रोड़ी थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है, इसलिए ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
TagsHaryanaनशीले कैप्सूलयुवकगिरफ्तारHaryananarcotic capsulesyoutharrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





