
x
Haryana हरियाणा: दुकान के बाहर लगी लोहे की ग्रिल में प्रवाहित करंट की चपेट में एक युवक आ गया। करंट इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला शीलू प्रजापति गुड़गांव के महावीर पुरा इलाके में किराए पर रहता था और सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर हेल्पर था। जिस दुकान में वह काम करता था, वह करीब 25 दिनों से बंद बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि वह कल दुकान पर गया था, जहां उसका हाथ दुकान के बाहर लगी लोहे की ग्रिल को छू गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तेज करंट लगने से शीलू बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जिस ग्रिल को शीलू का हाथ लगा था, उस पर बल्ब होल्डर लगा हुआ है। बारिश के कारण बल्ब होल्डर में करंट आ गया और शीलू को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। फ़िलहाल, एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर बिजली का कनेक्शन कटवा दिया गया है।
TagsHaryanaदुकानग्रिलयुवककरंटमौतHaryanashopgrillyoung manelectric shockdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





