
x
Haryana हरियाणा: कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। कुर्डी-ठोल रोड पर बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान अंबाला जिले के सौंता गाँव निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे में मृतक के गाँव के ही युवक कमलजीत और गुरदीप उर्फ दीपू घायल हुए हैं। घटना रात 10 बजे की है। जब तीनों युवक बाइक पर अंबाला की ओर आ रहे थे।
इस्माइलाबाद थाने में शिकायत देते हुए मृतक के भाई रूपिंदर ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार थे। रात 10 बजे जैसे ही युवक बाबा तेजनाथ की समाधि के पास पहुँचे, पीछे से आ रही हरियाणा की एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसका नंबर HR 31G 2637 है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही तीनों बाइक से उछलकर जमीन पर गिर पड़े। जिसमें मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मृतक का भाई भी समाधि पर मौजूद था। उसने यह हादसा अपनी आँखों से देखा। हादसे के बाद, रूपिंदर ने राहगीरों की मदद से तीनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ मनप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस कार नंबर से कार मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsHaryanaयुवकमौतदोघायलHaryanayoung mandeathtwoinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





