
x
Haryana हरियाणा: जिले में नशे का कहर लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को शहर के बीचों-बीच पार्क रोड पर शीतलपुरी डेरे के पास एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया। यहां एक युवक तालाब की पटरी पर मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके हाथ में नशे का इंजेक्शन लगा हुआ था। शुरुआती जांच में यह मामला नशे के इंजेक्शन के रिएक्शन से हुई मौत का लग रहा है। मृतक की पहचान गांव बालू निवासी 30 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। शीतलपुरी डेरे के पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुजारी ने देखा कि एक युवक तालाब की पटरी पर अचेत अवस्था में पड़ा है। उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि युवक की सांसें थम चुकी थीं और वह मृत अवस्था में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता, डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो युवक के हाथ में नशे की एक सिरिंज मिली।
इसके अलावा उसकी जेब से 500-500 रुपये के कुल 38 नोट (कुल 19,000 रुपये), एक मोबाइल फोन और एक अतिरिक्त नशे की सिरिंज बरामद हुई। पुलिस को पास में ही एक सफेद रंग की स्कूटी भी खड़ी मिली, जो चौशाला गांव निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस अब स्कूटी के मालिक और दीपक के बीच संबंधों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सके।
TagsHaryanaनशीले इंजेक्शनयुवकमौतHaryanadrug injectionyoung mandeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





