
x
Haryana हरियाणा: पानीपत के एक निजी अस्पताल में दुखद घटना घटी। अस्पताल की छत से लोहे की प्लेट गिरने से 22 वर्षीय अकाउंटेंट संदीप की मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार घटना पानीपत के देवी मंदिर स्थित देवी मूर्ति अस्पताल की है जहां संदीप राजमिस्त्री का काम कर रहा था और वह नीचे खड़ा होकर मजदूरों को काम के बारे में बता रहा था लेकिन अचानक ऊपर से लोहे की प्लेट संदीप पर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी वहीं परिजनों ने बताया कि संदीप की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। उसका एक 7 से 8 महीने का बच्चा भी है और पिछले कुछ समय से वह सेक्टर 6 सिद्धार्थ नगर पानीपत में किराए के मकान में रहकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था, लेकिन जब संदीप सुबह काम पर निकला तो दोपहर के समय घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि संदीप के सिर में चोट लगी है, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि संदीप की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन अस्पताल और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
TagsHaryanaअस्पताललोहेप्लेटगिरनेयुवकमौतHaryanahospitalironplatefallingyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





