हरियाणा

Haryana: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sarita
21 Jun 2025 9:09 AM IST
Haryana: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
x
Haryana हरियाणा: सोहना इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी मुरली के 22 वर्षीय सचिन ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसने अपने एक दोस्त को इसकी सूचना दी। दोस्त ने उसे तुरंत सोहना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोहना सिटी थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुधीर के अनुसार युवक के बिसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Next Story