
x
Haryana हरियाणा : पानीपत रोहतक रेल लाइन पर शुक्रवार को रात दस बजे मुंडलाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है।
जीआरपी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर सोनीपत जिले के मुंडलाना रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थी। टीम ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। युवक के दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष नजर आती है। जीआरपी ने शव पीजीआई खानपुर रखवा दिया है।
TagsHaryanaट्रेनचपेटयुवकमौतtrainhityoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





